- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- The Character Of King Parikshit Teaches Us That Death Is Inevitable: Pandit Goldy Sharma
खंडवाला स्थित पिशोरी मंदिर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्ति और ज्ञान की अविरल धारा बही। व्यास गद्दी पर विराजमान कथावाचक पंडित गोल्डी शर्मा महाराज ने दूसरे दिन की कथा में शुकदेव जी के प्राकट्य, राजा परीक्षित के जन्म और उन्हें मिले शाप के साथ-साथ सृष्टि के निर्माण, वराह अवतार और कपिल-देवहूति संवाद के दिव्य प्रसंगों का वर्णन किया।
इससे पहले कथा के प्रारंभ में सभी भक्तों ने मिलकर श्री हरि विष्णु जी की आरती उतारी। व्यास जी ने जानकारी दी कि कैसे कलियुग के प्रभाव और ऋषि पुत्र शृंगी के शाप की वजह से राजा परीक्षित को सात दिनों में तक्षक नाग द्वारा डसे जाने का शाप मिला।
मृत्यु को निकट देख राजा परीक्षित ने राजपाट त्यागकर गंगा तट पर अनशन का संकल्प लिया। उसी समय परम ज्ञानी शुकदेव जी महाराज वहां पधारे और राजा परीक्षित को मोक्ष का मार्ग दिखाने हेतु श्रीमद्भागवत कथा का अमृतपान कराना प्रारंभ किया। महाराज श्री ने बताया कि राजा परीक्षित का चरित्र हमें सिखाता है कि मृत्यु अटल है। अतः मनुष्य को हर क्षण को अंतिम मानकर ईश्वर की भक्ति और सत्कर्मों में लगाना चाहिए।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







