• Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • The Punjabi Community's Generosity During Chhath Festival... The Kanda Family Built A Lake At Their Own Expense.

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के प्रमुख लोक पर्व छठ मनाने हेतु पंजाबियों ने सहयोग स्वरूप दरियादिली दिखाई है। व्रतधारी लोग जलाशयों, नहरों, तालाबों के किनारे सूर्य देव को अघ्र्य देते हैं। परंतु शहरी इलाकों में पानी की किल्लत प्रायः आ जाती है। ऐसे में सुल्तानविंड नहर के पास प्रमुख समाज सेवक तथा उद्यमी बलबीर सिंह कंडा और नीलम कंडा परिवार ने खुद के खर्च से जलाशय तैयार करवाया है।

उत्तर प्रदेश बिहार कल्याण परिषद के महासचिव राम भवन गोस्वामी, वरिष्ठ उप प्रधान सुखदेव पाल, उप प्रधान संतोष सिंह गांधी, राजू सिंह,कमलेश, उपेंद्र, अरुण सिंह, ओम प्रकाश आदि ने बताया कि कंडा परिवार ने 150 फीट लंबा, 25 फीट चौड़ा और 7 फीट गहरा सरोवर नुमा गड्ढा अपनी जेसीबी से तैयार करवाया है। इसमें सबमर्सिबल से पानी भी भरवा दिया है। उक्त का कहना है कि खाली पड़े प्लाट की पहले सफाई करवाई गई फिर खुदाई करवा कर उसे सरोवर का रूप दिया गया।

बलबीर सिंह कंडा और नीलम कंडा का कहना है कि अमृतसर गुरुओं की नगरी है और यहां पर समस्त बराबर हैं। उन्होंने बताया कि पर्व-त्यौहार हमें आपसी भाईचारा सिखाते हैं और उसी सोच से उन्होंने यह पहलकदमी की है। उक्त का कहना है कि और भी जो मदद होगी उसके लिए वह लोग तैयार हैं। वहीं दूसरी तरफ कार सेवा वाले बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले की तरफ से चार पानी के टैंकर लगा दिए गए हैं।

विज्ञापनIn-Article Banner

बाबा जी ने और भी सहायता का भरोसा दिया है।राम भवन गोस्वामी, सुखदेव पाल और संतोष सिंह गांधी ने कंडा परिवार, बाबा भूरी वाले और समूचे सिख-पंजाबी भाईचारे का आभार जताया

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट