- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- The Importance Of The Census Will Be Explained In The Morning Assembly Of Government Schools.
जनगणना में अब स्कूल की सुबह की सभा भी भागीदार बनेगी। जिले के 426 सरकारी स्कूलों में अब हर सुबह स्टूडेंट्स को समझाया जाएगा कि जनगणना क्यों आवश्यक है और इसमें हर परिवार का हिस्सा लेना क्यों आवश्यक है, ताकि छात्र यह संदेश अपने घर-मोहल्ले और ग्राम तक पहुंचाएं।
सुबह की सभा में टीचर ही विद्यार्थियों को जनगणना का महत्व समझाएंगे, मगर अपनी तरफ से नहीं, जिला चुनाव अफसर की दी हुई स्वीकृत सामग्री से। शिक्षा विभाग ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियों को निर्देश जारी किए हैं। जनगणना 2027 फेज-दो के प्रचार और जागरूकता को लेकर हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी हरजिंदर सिंह ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू करने हेतु स्कूलों को कह दिया गया है।
426 से ज्यादा स्कूलों में चलेगा अभियान जिले में 119 सीनियर सेकंडरी स्कूल, 107 हाई स्कूल और लगभग 200 मिडिल स्कूल हैं। यानी कुल 426 से अधिक स्कूलों में यह अभियान चलेगा। जिले के सरकारी स्कूलों में करीब 2 लाख से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। यानी एक सुबह की सभा, लाखों घरों तक संदेश पहुंचाने का सबसे बड़ा माध्यम बनेगी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







