श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में संधू कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा कलगीधर साध संगत से शनिवार को प्रभातफेरी निकाली गई। गुरुद्वारा साहिब के वरिष्ठ सदस्य प्रिं. गुरवंत सिंह विरदी और हेड ग्रंथी बाबा हरजीत सिंह की रहनुमाई में वाहेगुरु के चरणों में अरदास कर प्रभातफेरी का शुभारंभ किया गया। यह प्रभातफेरी इलाके की विभिन्न गलियों से होती हुई श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी, रेलवे कॉलोनी बी-ब्लॉक के प्रधान जसवंत सिंह के निवास स्थान पर पहुंची।

फेरी के बीच संगत ने शबद कीर्तन और आनंद साहिब का पाठ किया। जैसे ही प्रभातफेरी जसवंत सिंह के घर पहुंची, तो संगत और पारिवारिक सदस्यों ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया। गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी बाबा हरजीत सिंह ने सोसायटी के प्रधान जसवंत सिंह को गुरु घर की बख्शीश सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के सदस्य प्रिं. विरदी ने बताया कि 13 से 23 नवंबर तक लगातार प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी। इसके पश्चात 24 नवंबर को गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे । इस अवसर पर जगतार सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरभजन सिंह, निशानची भगत, जनरल सचिव सतनाम सिंह, जसबीर सिंह नीटू, अरविंद सिंह जेई, गुरदीप कौर, हरजीत कौर, किरण, बलवीर कौर, अमनदीप सिंह मन्ना, बलजीत सिंह, मनिंदर सिंह मौजूद थे।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट