अमृतसर | कृषि महकमा में कार्यरत कृषि टेक्नोक्रेट्स ने लंबित मांगों की अनदेखी के विरोध में काले बिल्ले लगाकर रविवार को कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के गांव खुडियां में उनकी रिहाइश के सामने पहुंचने का निर्णय किया है। प्लांट डॉक्टर्स एसोसिएशन पंजाब के सूबा प्रधान डॉ. हरमनप्रीत सिंह घुम्मण के मुताबिक टेक्नोक्रेट्स की मांगों में अफसर से कृषि अफसर के रूप में पदोन्नति, विभाग में खाली पदों को फौरन भरना, वेटरनरी अफ़सरों के समान वेतन समता (पे पैरिटी) बहाल करना, लिंक अफसर पॉलिसी रद्द करना, तकनीकी पदों पर गैर-तकनीकी काडर की भर्ती बंद करना शामिल है। डॉ. मनजिंदर सिंह, डॉ. सतविंदरवीर सिंह, डॉ. अमनप्रीत सिंह, डॉ. गुरलवलीन सिंह, डॉ. सुखचैन सिंह, डॉ. विकरांत, डॉ. लवजीत और डॉ. जसपाल सिंह ने कहा कि विरोध में पंजाब भर से भारी संख्या में टेक्नोक्रेट्स शामिल होंगे।
पंजाब के कृषि टेक्नोक्रेट्स काले बिल्ले लगा आज कृषि मंत्री के ग्राम खुड्डियां पहुंचेंगे
अमृतसर | कृषि महकमा में कार्यरत कृषि टेक्नोक्रेट्स ने लंबित मांगों की अनदेखी के विरोध में काले बिल्ले लगाकर रविवार को कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के गांव खुडियां में उनकी रिहाइश के सामने पहुंचने का निर्णय किया है। हरमनप्रीत सिंह घुम्मण के मुताबिक टेक्नोक्रेट्स की मांगों में अफसर से कृषि अफसर…
EEditor
15 नव॰ 2026, 06:04 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






