थाना वल्ला पुलिस ने राहगीरों से हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक 30 बोर का पिस्टल, मैगजीन और 3 कारतूस, 2 खिलौना पिस्तौल, 3 दात्तर, एक किरपान, कार, 8 स्कूटी, 2 मोटरसाइकिल और 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से एक बैंक का नक्शा भी मिला है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बैंक में लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि हथियारों से लैस कुछ युवक चोरी के वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदातें करते हैं। आरोपी राहगीरों को हथियार दिखाकर मारपीट करते और लूटपाट करते थे। जानकारी मिली कि गिरोह के सदस्य सब्जी मंडी वल्ला के पीछे किसी बैंक को लूटने की योजना बनाने हेतु इकट्ठा हुए हैं। इसके पश्चात थाना वल्ला की पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर 6 आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने गिरोह बनाकर इलाके में 8 लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु छानबीन की जा रही है। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ लवली (22), भारत उर्फ टिंडी (22), साहिल अंसारी (21), दीपु कुमार (22), शिव कुमार उर्फ जंडू (20) और मनिंदरजीत सिंह (28) के रूप में हुई है।

विज्ञापनIn-Article Banner

सभी अमृतसर के सुल्तानविंड, सुल्तानविंड रोड और प्रताप नगर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक साहिल अंसारी के खिलाफ पहले लूटपाट और मारपीट के 2 मामले दर्ज हैं, जबकि मनिंदरजीत सिंह के खिलाफ मारपीट का एक केस दर्ज है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। अभी गिरोह के और सदस्य काबू हो सकते हैं। सूचना देते पुलिस कमिश्नर।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट