- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Bathinda Tractor Theft Case | Police Arrest Accused, Crimes Confessed
बठिंडा की दाना मंडी से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने के प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी हुआ लाल रंग का आयशर ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने पंजाब और राजस्थान में कई
कोतवाली थाना के एसएचओ यादवेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि 8 नवंबर को 112 इमरजेंसी नंबर पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने दाना मंडी से आयशर ट्रैक्टर और ट्रॉली चोरी होने की शिकायत दी थी। ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर PB03W9188 है। छानबीन के बीच पुलिस ने कोटशमीर की ग्रिड वाली गली में रहने वाले प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने ट्रैक्टर बरामद किया
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर कोटशमीर और गुलाबगढ़ ग्राम के बीच जग्गू मंगल कच्चे रास्ते पर कीकर के पेड़ों के नीचे छिपाया गया ट्रैक्टर बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने जानकारी दी कि वह इसे कबाड़ व्यापारी को बेचने की तैयारी में था। ग्राम में पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिलने पर वह वहां से चला गया था।
अन्य वाहन चोरी का भी खुलासा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अनूपगढ़ बस स्टैंड के पास से बोलेरो चोरी कर गुरु हर सहाय में बेचने, गंगानगर से बोलेरो पिकअप चुराने और अबोहर में चुंगी के पास से छोटा हाथी (मिनी ट्रक) चोरी कर किलियावाली गांव में बेचने की बात बताई है। इसके अतिरिक्त उसने सांगरिया से स्प्लेंडर बाइक चोरी कर कुहार्यावाली में बेचने की बात भी कबूल की है।
पहले भी जेल में रह चुका आरोपी
अभियुक्त ने अबोहर रोड से एक बोलेरो पिकअप और लगभग एक महीने पहले डबवाली रोड पर पुल के नीचे से आयशर ट्रैक्टर चोरी करने की बात भी बताई। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों वाहनों को उसने कोटशमीर के कबाड़ व्यापारी चमकौर सिंह उर्फ बड़ौदा को बेचा था। गंगानगर में वाहन चोरी के एक मामले में आरोपी पहले भी लगभग एक महीने जेल में रह चुका है।
पुलिस अब अभियुक्त से पूछताछ कर चोरी के अन्य वाहनों और उन्हें खरीदने वाले लोगों के बारे में सूचना जुटा रही है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







