फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में पुलिस ने लूटपाट की योजना बना रहे गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गांव ढिलवां कलां के पास एक लिंक रोड से पकड़ा। उनके पास से तेजधार हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने समस्त आरोपियों के खिलाफ केस

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ग्राम हरीनौ निवासी जशनजोत सिंह उर्फ जस्सा और मनप्रीत सिंह उर्फ अरमान, गांव मोड़ निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा, गांव सिरसड़ी निवासी रिंकू उर्फ हनेरी और गांव देवीवाला निवासी बंटी सिंह उर्फ काली के रूप में हुई है।

हाईवे पर लूटपाट की योजना बना रहे थे

विज्ञापनIn-Article Banner

पुलिस के मुताबिक, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थाना सदर कोटकपूरा के एएसआई करतार सिंह पुलिस टीम के साथ गांव ढिलवां कलां के पास नेशनल हाईवे पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि पांचों आरोपियों ने अपना गिरोह बना रखा है और राहगीरों से लूटपाट करते हैं। सूचना यह भी थी कि समस्त आरोपी लिंक रोड पर लूटपाट की योजना बना रहे हैं।

पांचों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया

इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर छापेमारी कर पांचों को हथियारों सहित हिरासत में ले लिया। डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि गिरोह में इनके अलावा और कौन शामिल हैं। साथ ही, यह भी छानबीन की जाएगी कि आरोपियों ने पहले कितनी लूटपाट और अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट