- Hindi News
- Local
- Punjab
- Fazilka
- Fazilka Gurudwara Controversy | Youth Dies After Firing, 3 Arrested
फाजिल्का में गुरुद्वारा साहिब को लेकर चल रहे विवाद में 11 नवंबर की रात सलेमशाह रेलवे फाटक के पास युवक जतिंदर सिंह उर्फ जग्गी पर फायरिंग की गई थी। गंभीर रूप से घायल जग्गी ने आज सुबह उपचार के बीच जान गंवा दी।
पुलिस ने प्रकरण को सुलझाने का दावा करते हुए मां-बेटे समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में लेकर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।
एसएसपी ने बताया कि फाजिल्का के पीर गुराया गली में स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में कुछ महिलाएं रहती थीं। उनके वहां रहने को लेकर मृतक जतिंदर सिंह ने एतराज जताया था। इसी बात को लेकर उसकी संतोष रानी नामक महिला के साथ दो बार बहस हुई थी। पुलिस छानबीन के अनुसार इसी रंजिश के चलते जतिंदर सिंह को निशाना बनाया गया।
जख्मी ने बठिंडा एम्स में तोड़ा दम
पुलिस के अनुसार ग्राम कबूलशाह खुब्बन निवासी कुलवंत सिंह बाइक पर सवार होकर आया और अपनी लाइसेंसी पिस्टल से जतिंदर सिंह उर्फ जग्गी को 2 गोलियां मार दी। गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। पहले उसे स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे बठिंडा एम्स रेफर कर दिया। हालांकि, उपचार के बीच आज उसकी जान चली गई।
मां-बेटे समेत 3 गिरफ्तार
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संतोष रानी, उसके बेटे आकाशदीप सिंह और कुलवंत सिंह को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से छानबीन की जा सके।
गुरुद्वारा को लेकर हुआ विवाद
उधर, मृतक के पिता सतनाम सिंह ने जानकारी दी कि उनकी गली में स्थित गुरुद्वारा साहिब की सेवा मोहल्ले के लोग मिलकर करते हैं। वहां पाठ करने हेतु पाठी साहिबान भी रखे हुए हैं, जिन्हें मोहल्ला निवासी मिलकर वेतन देते हैं। उनका इल्जाम है कि संबंधित महिला गुरुद्वारा साहिब को अपने अधीन करना चाहती थी।
रंजिश में मारी गोलियां
मोहल्ला निवासियों ने इसका विरोध किया था। जिसमे उनके बेटा जतिंदर सिंह इस प्रकरण में आगे रहकर आवाज उठा रहा था। पिता ने इल्जाम लगाया कि इसी रंजिश के चलते उनके बेटे की हत्या की गई है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों को भी जांच में शामिल किया जाए।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







