- Hindi News
- Local
- Punjab
- Patiala
- Patiala Visit | Haryana CM Nayab Singh Saini Targets AAP Congress
पटियाला दौरे पर आए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी ने बड़े बड़े वादे करके और लोगों को धोखा देकर सरकार बनाई है। उन्होंने यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। इस मौके में अनेक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनका स्वा
कहां गया रोजगार का वादा
सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया। कांग्रेस ने हर घर रोजगार देने का वादा किया था, जबकि आम आदमी पार्टी ने 25 लाख रोजगार देने का दावा किया था। उन्होंने बताया कि पंजाब के युवा दोनों पार्टियों से रोजगार के वादों का हिसाब मांगेंगे।
राहुल से बैठाकर पूछिए SIR का मतलब
पंजाब कांग्रेस नेता प्रगट सिंह ने कहा था कि कांग्रेस की सरकार होती तो नायब सैनी को पंजाब में घुसने नहीं दिया जाता। इस बयान पर सैनी ने कहा कि प्रगट सिंह झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी को सामने बैठाकर प्रगट सिंह से SIR का मतलब पूछना चाहिए। सैनी ने दावा किया कि पंजाब के लोग कांग्रेस को दोबारा सत्ता नहीं सौंपेंगे।
यह बताएं कि वोटर चोरी होती कैसे हैं
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सैनी ने बताया कि वोट चोरी के इल्जाम लगाने के बजाय यह बताया जाए कि वोट चोरी कैसे होती है। कंगना रनौत से जुड़े मामले पर प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने जवाब नहीं दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं मिलने के सवाल पर सैनी ने बताया कि उन्हें कौन रोकता है, कोई नहीं रोकता। उन्होंने तंज कसते हुए बताया कि कहीं पाकिस्तान जाकर भगवंत मान भी राहुल गांधी की तरह देश के खिलाफ बोलना शुरू न कर दें।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







