पंजाब और चंडीगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पंजाब के 16 जिलों में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, चंडीगढ़ और पंचकूला में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। यह सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक रहा। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। मौसम में बदलाव के चलते दिन के तापमान में कमी आ सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

इन 16 जिलों में वर्षा की संभावना पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के बीच पठानकोट में 0.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

विज्ञापनIn-Article Banner

15 नवंबर से मौसम में बदलाव मौसम विभाग के मुताबिक, मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही, 15 नवंबर से एक नवीन पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, पंजाब में 15 नवंबर से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

चंडीगढ़ में 30 डिग्री रहेगा अधिकतम तापमान मौसम विभाग के ट्राइसिटी पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 नवंबर को चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। 15 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 12 डिग्री रह सकता है।

सुबह और रात के वक्त ठंड का असर बढ़ेगा इसके बाद न्यूनतम तापमान में कमी आने का अनुमान है। 16 से 18 नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ेगा।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट