- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Jalandhar News | Retired NSG Commando Assaulted By Police ASI; Controversy
जालंधर में तेज रफ्तार कार चलाने से टोकने पर एक एएसआई (ASI) और भारतीय सेना के रिटायर्ड ब्लैक कैट कमांडो के बीच में देर रात विवाद हो गया। रिटायर्ड कमांडो का आरोप है कि एएसआई ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए उनका गला पकड़ा और उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। म
यह पूरी घटना तब आरंभ हुई जब रिटायर्ड एनएसजी (NSG) कमांडो अपने पालतू कुत्ते के साथ गली के बाहर साग लेने हेतु खड़े थे। इसी दौरान पंजाब पुलिस के एक एएसआई बेहद तेज रफ्तार स्विप्ट कार चलाते हुए वहां से गुजरे। पूर्व फौजी ने बड़ी मुश्किल से अपने कुत्ते को कार की चपेट में आने से बचाया। पुलिसवाले को समझाने पर जड़ा थप्पड़
जब रिटायर्ड कमांडो एएसआई की गली में उन्हें समझाने गए कि रिहायशी इलाके में इतनी तेज कार चलाना खतरनाक है और इससे किसी बच्चे या जानवर की जान जा सकती है, तो एएसआई ने वर्दी की पावर दिखाते हुए थपड़ जड़ दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा बताया कि "कुत्ता मर तो नहीं गया।"
बात बढ़ने पर एएसआई ने अपना आपा खो दिया और पूर्व फौजी के साथ हाथापाई आरंभ कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एएसआई धमकियां देते और गला पकड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं। इस धक्का-मुक्की में रिटायर्ड कमांडो का फोन नीचे गिरकर टूट गया और उनके गले पर चोट भी आई है। आरोपी की पत्नी SHO पीड़ित पूर्व जवान का कहना है कि घटना के पश्चात पुलिस ने उल्टा उन्हीं के खिलाफ 112 पर कॉल कर दी। उनका आरोप है कि आरोपी एएसआई की पत्नी खुद पुलिस महकमा में एसएचओ (SHO) हैं, जिस वजह से स्थानीय पुलिस उनके घर आकर उन पर समझौता करने का दबाव बना रही है। पुलिस समझौता बनाने का बना रही दबाव
रिटायर्ड कमांडो ने साफ कर दिया है कि वे किसी भी दबाव में नहीं झुकेंगे। उन्होंने सिविल अस्पताल से अपनी एमएलआर (MLR) कटवा ली है और अब वे रामा मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि दोषी एएसआई को फौरन सस्पेंड किया जाए और ऐसे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बॉर्डर इलाकों में लगाई जाए।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







