लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर देर रात उस वक्त भारी हंगामा हो गया जब स्थानीय लोगों ने एक युवक को मोबाइल चोरी करते हुए रंगेहाथों दबोच लिया। घटना का पता चलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने अभियुक्त को घेर लिया और उसकी जमकर धुना

जेब से निकलीं मास्टर चाबियां

पिटाई के बीच जब वहां मौजूद लोगों ने अभियुक्त की जेब की तलाशी ली तो उसमें से मोटरसाइकिल की दो चाबियां (मास्टर की) बरामद हुईं। मास्टर चाबियां मिलने के पश्चात लोगों का शक और गहरा हो गया कि यह युवक केवल मोबाइल स्नैचिंग ही नहीं,बल्कि वाहन चोरी के किसी बड़े गिरोह का भी हिस्सा हो सकता है।

विज्ञापनIn-Article Banner

सलेम टाबरी पुलिस कर रही है जांच

लोगों ने घटनास्थल पर ही आरोपी को काबू में रखा और बाद में उसे सलेम टाबरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है और अब उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नगर में हुई अन्य चोरियों में इसकी क्या भूमिका है और इसके साथ गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट