विश्व हिंदू समुदाय का सबसे बड़ा वैश्विक मंच, वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस इस वर्ष भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित होगा। 18, 19 और 20 दिसंबर को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन का विषय ‘समानं व्रतं सह चित्तम्’ यानी साझा संकल्प, सामूहिक दृढ़ता होगा।

इस महासम्मेलन में भारत और विश्व के कोने-कोने से हिंदू नेता, विचारक, उद्यमी, नीति-निर्माता, शिक्षाविद, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता एकत्र होंगे। इनके बीच धर्म, संस्कृति और समाज के पुनरुत्थान पर विचार-मंथन होगा। यह जानकारी वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस के प्रणेता स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती ने प्रेस कान्फ्रेंस में दी।

इस विषय पर शुक्रवार को भी कार्यक्रम करवाया, जिसमें सांसद अशोक मित्तल प्रमुख मेहमान और सेवानिवृत एडीजीपी जसकरण सिंह विशेषातिथि रहे। वहीं इस मौके आरएसएस के प्रांत सह कार्यवाह डॉ. सतीश शर्मा भी मौजूद रहे। स्वामी विज्ञानानंद ने बताया कि मुंबई में सात समानांतर विषयगत सम्मेलन होंगे।

विज्ञापनIn-Article Banner

स्वामी विज्ञानानंद ने बताया कि आज हिंदू समाज पिछली एक सदी की तुलना में कहीं ज्यादा दृश्यमान, स्वीकार्य और सम्माननीय हालत में है। अब वक्त है कि हम संगठित होकर, दृढ़ संकल्प के साथ हिंदू आकांक्षाओं को साकार करें, उन चुनौतियों का सामना करें जो हमारी एकता की परीक्षा लेती हैं। वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस के अध्यक्ष अजय पिरामल के तहत दिसंबर में 60 से ज्यादा देशों के 4,500 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल होंगे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट