नगर के साईं दास एंग्लो संस्कृत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटेल चौक में विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा पर विशेष सेमिनार करवाया। मुख्य उद्देश्य बच्चों को डिजिटल ठगी से बचने के उपाय सिखाना और उन्हें ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना था। सेमिनार में सूचना प्रौद्योगिकी महकमा से रबींद्रजीत कौर ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने बच्चों को साइबर क्राइम के विभिन्न तौर-तरीकों की जानकारी देते बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी से कैसे सावधान रहना है और इस जाल में फंसने से खुद को कैसे बचाना है।

इसके अतिरिक्त, समाज सेविका प्रवीण अबरोल ने विद्यार्थियों को बताया कि किशोरावस्था (टीएज) का पड़ाव बेहद संवेदनशील होता है। इस उम्र में बच्चों को साइबर अपराधों, नशे और किसी भी तरह की बुरी आदतों से सतर्क रहने की सबसे अधिक जरूरत होती है, क्योंकि इस दौर में बच्चों के गलत मार्ग पर भटकने की संभावना ज्यादा रहती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस वक्त अपना पूरा ध्यान केवल और केवल अपनी पढ़ाई पर केंद्रित करें।

कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर ट्विंकल ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तार से समझाया, ताकि वे सड़क पर सुरक्षित रहें और दुर्घटनाओं से अपना बचाव कर सकें। अंत में प्रिंसिपल राकेश शर्मा ने सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया। इस प्रकार के जागरूकता सेमिनार बच्चों के सर्वांगीण विकास और प्रेरणा हेतु बहुत जरूरी हैं और ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर होने चाहिए। इस मौके विद्यार्थियों के साथ-साथ स्कूल का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट