भारतीय फौज में शामिल होकर देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं हेतु इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। अग्निपथ योजना के तहत 14 नवंबर से नगर के गवर्नमेंट आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज में अग्निवीर भर्ती रैली प्रारंभ होने जा रही है।

22 नवंबर तक चलने वाली इस भर्ती रैली को लेकर शुक्रवार को सेना और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। यहां 9 दिन में 5 जिलों के 6 हजार से अधिक युवा दमखम दिखाएंगे। रैली में बेटियां भी हिस्सा लेंगी। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी ने अफसरों के साथ भर्ती स्थल का दौरा किया। उन्होंने आदेश दिए कि उम्मीदवारों की सुविधा हेतु पीने का साफ पानी, बैठने की व्यवस्था, मेडिकल सहायता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की मुश्किल का सामना न करना पड़े।

डिप्टी डायरेक्टर रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण ब्यूरो नीलम महे ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को उचित और पारदर्शी ढंग से पूरा करने हेतु समस्त तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। उधर, रात को भर्ती स्थल के पास ही कॉलेज के अंदर टेंट लगाए गए ताकि प्रतिभागी और परिवार इसमें रात को ठहर सकें।

विज्ञापनIn-Article Banner

इस रैली में कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पास कर चुके तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर और शहीद भगत सिंह (एसबीएस) शहर जिलों के उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि इस बार पंजाब के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की पात्र महिला प्रत्याशी भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट