जालंधर। कमलेश्वर वाल्मीकि एजुकेशनल ट्रस्ट भारत ने पावन वाल्मीकि तीर्थ, अमृतसर (पंजाब) में 18 और 19 नवंबर को दो दिवसीय शिक्षा चेतना कैंप लगाएगा। सृष्टिकर्ता वाल्मीकि और डॉ. अंबेडकर की शिक्षाओं पर केंद्रित रहेगा। इसे आदि धर्म गुरू राज आदिवंशी के नेतृत्व में आयोजित करने की सूचना दी। 18 नवंबर शाम 7 बजे पावन मुक्ति माला के जाप के बाद कैंप की शुरुआत होगी। आयोजन में पंजाब के साथ अन्य प्रान्तों से भी वाल्मीकि समाज के बुद्धिजीवी और गणमान्य विशेष अतिथि भाग लेंगे। वहीं मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों का सम्मान प्रस्तावित है। कैंप में मिशनरी कलाकार वीर प्रिंस आदिवंशी और वीर मदन महक आदि वाणी का गुणगान करेंगे। 19 नवंबर को सुबह 8 बजे वाल्मीकि वरमालय में समूह संगत आदि नित्यनेम का पाठ और अरदास रखी है।
अमृतसर वाल्मीकि तीर्थ में शिक्षा चेतना कैंप 18-19 से
कमलेश्वर वाल्मीकि एजुकेशनल ट्रस्ट भारत ने पावन वाल्मीकि तीर्थ, अमृतसर (पंजाब) में 18 और 19 नवंबर को दो दिवसीय शिक्षा चेतना कैंप लगाएगा। 19 नवंबर को सुबह 8 बजे वाल्मीकि वरमालय में समूह संगत आदि नित्यनेम का पाठ और अरदास रखी है।
EEditor
14 नव॰ 2026, 11:04 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






