भास्कर न्यूज | जालंधर श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी ने श्री गीता जयंती महापर्व के शुभ अवसर पर आगामी 20 दिसंबर को ‘श्री गीता ज्ञान महायज्ञ एवं शोभा यात्रा' का भव्य कार्यक्रम किया जा रहा है। यह शोभा यात्रा दोपहर 2 बजे श्री राम चौक, फर्म बाग, जालंधर से आरंभ होगी। इस भव्य शोभा यात्रा की तैयारियों और रूपरेखा को लेकर कमेटी की प्रथम मीटिंग 15 नवंबर को सायं 4 बजे श्री गीता मंदिर, आदर्श शहर में होगी। श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी जालंधर के अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने सभी धर्मप्रेमियों से साथियों समेत बैठक में पधार कर अनुगृहीत करने की अपील की।