जालंधर। श्री गुरु रविदास के 650वें गुरुपर्व को समर्पित ‘श्री गुरु रविदास सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा' की तैयारियों को लेकर जालंधर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा जालंधर शहरी के जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में शीतल अंगुराल, सुशील रिंकू, केडी भंडारी, सरबजीत मक्कड़, अमरजीत अमरी, दिनेश ढल्ल और दीपक तेलु मौजूद रहे। यात्रा का शुभारंभ 18 नवंबर को जालंधर के रायपुर रसूलपुर-ढोगड़ी इलाका से होगा और पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में पांच दिनों तक भ्रमण करेगी। यात्रा अलग-अलग राज्यों से होते हुए 3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में संपन्न होगी। अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि गुरु रविदास की शिक्षाएं समानता और भाईचारे का संदेश देती हैं। इसी बीच लाल सिंह आर्य ने यात्रा का उद्देश्य सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत करना बताया। शीतल अंगुराल ने ‘बेगमपुरा' के संदेश का उल्लेख करते बताया कि यात्रा से विचारधारा नवीन पीढ़ी तक पहुंचेगी।
श्री गुरु रविदास सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे लाल सिंह आर्य
श्री गुरु रविदास के 650वें गुरुपर्व को समर्पित ‘श्री गुरु रविदास सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा' की तैयारियों को लेकर जालंधर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा जालंधर शहरी के जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में शीतल अंगुराल, सुशील…
EEditor
14 नव॰ 2026, 09:02 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E
संबंधित ख़बरें
पंजाबकुराश अंडर-19 में जालंधर बना ओवरऑल चैंपियन
2 घंटे पहले 1
पंजाबएआई और आधुनिक सॉफ्टवेयर विकास पर किया संवाद
2 घंटे पहले
पंजाब
पंजाबटीम वर्क, इंटरव्यू की तैयारी करना सिखाया
1 दिन पहले 1
पंजाबऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए
1 दिन पहले 1
पंजाब