जालंधर। सिविल सर्जन कार्यालय में जिला पीसी-पीएनडीटी सलाहकार समिति की मीटिंग की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग ने की। बैठक में जिले में पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के सख्त क्रियान्वयन, लिंगानुपात में सुधार और प्री-कंसेप्शन व प्री-नेटल डायग्नोस्टिक तकनीकों के दुरुपयोग पर रोक को लेकर समीक्षा की गई। यहां डॉ. राजेश गर्ग ने बताया कि मादा भ्रूण हत्या गंभीर सामाजिक बुराई और अमानवीय अपराध है। भ्रूण के लिंग की छानबीन कराना या करना गैरकानूनी है दोषियों पर पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई होगी। मीटिंग में 6 स्कैन सेंटरों के पंजीकरण नवीनीकरण के अनुरोधों पर दस्तावेजों की छानबीन के पश्चात मंजूरी दी गई।
भ्रूण हत्या पर सख्ती से रोक के दिए निर्देश
सिविल सर्जन कार्यालय में जिला पीसी-पीएनडीटी सलाहकार समिति की मीटिंग की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. बैठक में जिले में पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के सख्त क्रियान्वयन, लिंगानुपात में सुधार और प्री-कंसेप्शन व प्री-नेटल डायग्नोस्टिक तकनीकों के दुरुपयोग पर रोक को लेकर समीक्षा की गई।
EEditor
14 नव॰ 2026, 09:02 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






