- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Cleanliness Awareness Program Was Organized Under The Campaign.
स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत संजीवनी होम, एसोसिएशन फॉर सोशल हेल्थ इन इंडिया (एएसएचआई), जिला शाखा जालंधर द्वारा साइकिल राइडर ग्रुप तथा शहर निगम पार्षद के सहयोग से स्वच्छता जागरूकता आयोजन करवाया।
संजीवनी होम के काउंसलर पंकज शर्मा, साइकिल राइडर ग्रुप की प्रधान रीना, ग्रुप की कैशियर मोना और शहर निगम की पार्षद अरुणा अरोड़ा ने विशेष रूप से भाग लिया। इस मौके स्वच्छ भारत अभियान के महत्व बताते लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कूड़े का उचित निपटान करने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। साइकिल राइडर ग्रुप ने साइकिल रैली से स्वच्छता का संदेश देते नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर बनाने को प्रेरित किया।
पंकज शर्मा ने बताया कि स्वच्छता सिर्फ सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। सामूहिक प्रयासों से ही हम स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







