लुधियाना में गैंगस्टरों के नाम पर कारोबारियों और राजनीतिक पदों पर बैठे लोगों को धमकाकर फिरौती मांगने का सिलसिला जारी है। अब प्रापर्टी कारोबारी हेमराज उर्फ राजी को विदेशी नंबर से फोन कर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है।

फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर बताते हुए रकम देने की मांग की। फिरौती की कॉल आने के पश्चात चेयरमैन ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर थाना जमालपुर की पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता हेमराज उर्फ राजी ने बताया कि उन्हें मोबाइल नंबर +1 (506) 803-7683 से फोन आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान गैंगस्टर डोनी बल के रूप में बताई और उनसे एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। विदेशी नंबर से आई इस कॉल के पश्चात प्रकरण की शिकायत पुलिस को दी गई।

विज्ञापनIn-Article Banner

शिकायत के आधार पर थाना जमालपुर पुलिस ने बीएनएस की धारा 308(2), 351(2) और 62 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान और विदेशी मोबाइल नंबर से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

कौन है गैंगस्टर डोनी बल?

गैंगस्टर डोनी बल का असली नाम बलविंदर सिंह उर्फ डोनी बल बताया जाता है। वह अमृतसर के पट्टी बलेल गांव का रहने वाला है। पुलिस और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वह गोपी घनश्यामपुरिया गैंग के मन्न घनश्यामपुरिया-डोनी बल गुट से जुड़ा है। उसका नाम देविंदर बंबीहा गैंग से भी जुड़ता रहा है। वह विदेश में रहकर पंजाब में अपने नेटवर्क के जरिए फिरौती का धंधा चलाने के आरोपों में घिरा हुआ है। उसके ब्रिटेन में छिपे होने की आशंका जताई गई है।

डोनी बल पर हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती, हथियारों की तस्करी, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में 32 से अधिक एफआईआर दर्ज होने की रिपोर्ट है।

साल 2026 में लुधियाना के कारोबारी से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने, खन्ना-पायल में कारोबारियों को धमकाने और आप विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को धमकी देने के मामलों में भी डोली बल का नाम सामने आया है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट