रोपड़ जिले में स्वारा खड्ड से अवैध खनन के मामले में ठेकेदार पर लगाई गई 154.77 करोड़ रुपए की पेनल्टी बरकरार रखी गई है। रोपड़ की अपील अथॉरिटी ने ठेकेदार मनप्रीत सिंह की अपील खारिज कर दी। अब इस रकम की वसूली भूमि राजस्व के बकाया के रूप में की जाएगी। विधा

विभागीय दस्तावेजों के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर-49ए निवासी मनप्रीत सिंह को स्वारा माइनिंग साइट पर अवैध रूप से रेत-बजरी निकालने के प्रकरण में जिम्मेदार ठहराया गया था।

जांच रिपोर्ट में मई 2018 तक करीब 91.40 लाख मीट्रिक टन अवैध खनन का आकलन किया गया था। इसमें से एक-तिहाई यानी 30.46 लाख मीट्रिक टन खनिज की जिम्मेदारी ठेकेदार पर तय की गई थी।

विज्ञापनIn-Article Banner

डीसी को पत्र लिखकर कार्रवाई शुरू करने को बताया

इसके आधार पर महकमा ने 14 फरवरी 2024 को 1 अरब 54 करोड़ 77 लाख 8 हजार 680 रुपए की वसूली का नोटिस जारी किया था। 12 नवंबर 2026 को सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर-कम-अपील अथॉरिटी, रोपड़ ने ठेकेदार की अपील खारिज कर विभाग के निर्णय को बरकरार रखा। इसके बाद 13 नवंबर को कार्यकारी इंजीनियर ने डीसी रोपड़ को पत्र लिखकर रकम वसूलने की कार्रवाई शुरू करने को कहा।

विधायक बोले-विधानसभा के पहले सत्र में उठाया था यह मामला

विधायक दिनेश चड्ढा ने बताया कि विधायक बनने के बाद उन्होंने विधानसभा के पहले सत्र में यह मामला उठाया था। उन्होंने दावा किया कि एनजीटी, हाईकोर्ट और विभागों में मामले की पैरवी के बीच उन्हें धमकियां भी मिलीं, लेकिन उन्होंने कार्रवाई जारी रखी।

चड्ढा के अनुसार, यह 630 करोड़ रुपए की पेनल्टी से जुड़ी बड़ी कार्रवाई का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से अवैध खनन के मामलों में जुर्माने की वसूली का रास्ता साफ होगा।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट