श्री मुक्तसर साहिब में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने फत्तणवाला एन्क्लेव में एक शराब ठेकेदार के आवास पर छापेमारी की है। NCB की यह कार्रवाई शनिवार देर शाम को की गई । इस दौरान टीम द्वारा घर में छानबीन की गई, वहीं गिद्दड़बाहा से दो लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन दोनों लोगों को किस मामले में हिरासत में लिया गया है और उनका शराब ठेकेदार के घर पर हुई छापेमारी से क्या रिश्ते है। रेड के कारणों पर हालत स्पष्ट नहीं फिलहाल NCB की ओर से छापेमारी के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि कार्रवाई किसी नशा तस्करी, वित्तीय लेन-देन या अन्य मामले से जुड़ी है। जांच पूरी होने और आधिकारिक सूचना सामने आने के पश्चात ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
मुक्तसर में शराब ठेकेदार के घर NCB की रेड:फत्तणवाला एन्क्लेव में कार्रवाई, गिद्दड़बाहा से दो लोगों को हिरासत में लेने की जानकारी
श्री मुक्तसर साहिब में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने फत्तणवाला एन्क्लेव में एक शराब ठेकेदार के आवास पर छापेमारी की है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन दोनों लोगों को किस मामले में हिरासत में लिया गया है और उनका शराब ठेकेदार के घर पर हुई छापेमारी से क्या रिश्ते है।
EEditor
15 नव॰ 2026, 08:37 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






