राजस्थान के श्रीगंगानगर में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर 3 नवंबर को हुए ब्लास्ट के मामले में राजस्थान एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

ब्लास्ट में पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है, जिसमें ISI के कहने पर रेलवे ट्रैक पर IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाकर पूरी पैसेंजर ट्रेन को उड़ाने की साजिश थी।

एटीएस के ADG दिनेश एमएन ने जानकारी दी- 'ऑपरेशन सिंदूर' के पश्चात पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और आतंकी नेटवर्क ने भारत के युवाओं और लड़कियों को पैसे व प्यार के जाल में फंसाने का नवीन मॉडल अपनाया है।

विज्ञापनIn-Article Banner

ब्लास्ट के मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने महज 2.23 लाख रुपए दिए गए थे। इनमें एक लाख कैश और बाकी ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए थे। पाकिस्तानी हैंडलर के जाल में फंसकर ड्रोन से गिराए गए टाइम बम रेल पटरी पर लगाए थे।

गनीमत रही कि टाइमिंग में चूक होने से यह बम पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के लगभग आधे घंटे बाद फटा, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया था।

एटीएस ने पंजाब के गुरुदासपुर से महकदीप कौर(19) और उसके साथी देवेंद्र सिंह(23) को गिरफ्तार किया है। दोनों को रविवार को अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एंव न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-2 में पेश किया गया, जहां से 8 दिन की रिमांड पर भेजा है।

अब सिलसिलेवार जानिए साजिश की पूरी कहानी

तलाक के पश्चात जेल में बंद पति से मिला पाकिस्तानी नंबर दिनेश एमएन ने जानकारी दी- अभियुक्त महकदीप कौर की शादी लगभग 2 वर्ष पहले करण नाम के युवक से हुई थी, 24 दिसंबर 2024 को उनका तलाक हो गया। फरवरी 2025 में करण हेरोइन तस्करी के प्रकरण में जेल चला गया। जब महकदीप जेल में करण से मिलने गई, तो करण ने उसे पैसों के इंतजाम हेतु पाकिस्तान बैठे 'लवली' नाम के एक तस्कर का नंबर दिया।

रोमांटिक बातों में फंसाकर बम लगाने की ऑनलाइन ट्रेनिंग दी देवेंद्र और महकदीप 12वीं में स्कूल में साथ में पढ़ते थे और रिलेशनशिप में थे। महकदीप ने देवेंद्र से बात की। फिर करण से नंबर लेने के पश्चात पाकिस्तान में लवली से बात करना चालू कर देती है। लवली ने उसे बताया कि मेरा एक दोस्त शाह है, जो पाकिस्तान में है। इसके पश्चात महकदीप का शाह से संपर्क हुआ और वह उसके प्यार में पड़कर रोमांटिक बातें करने लग जाती है। 12 अक्टूबर को शाह ने वीडियो कॉल पर महकदीप और देवेंद्र की बात पाकिस्तान में बैठे अपने 'चाचा' से करवाई। चाचा ने दोनों को भारी रकम की लालच देकर रेलवे ट्रैक पर आईईडी (IED) टाइम बम लगाने का काम सौंपा। इसके पश्चात शाह ने वीडियो कॉल के जरिए ही दोनों को टाइम बम सेट करने और ब्लास्ट करने की ट्रेनिंग दी।

श्रीगंगानगर में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी ग्राम के पास हुए ब्लास्ट के मामले गुरदासपुर से एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दो बार फेल हुई साजिश, पाकिस्तानी आकाओं ने लगाई थी फटकार दोनों अभियुक्त पहली बार 6 अक्टूबर को श्रीगंगानगर के विजयनगर आए, मगर बताई गई लोकेशन पर बम नहीं मिलने की वजह से खाली हाथ लौट गए। इसके पश्चात 12-13 अक्टूबर को वे दोबारा आए और रामसिंहपुर-विजयनगर के बीच पटरी पर दो टाइम बम लगाए। हालांकि, तार टूटने और तकनीकी खराबी की वजह से दोनों बम नहीं फटे। जब दोनों ने फोन कर किसी स्थानीय व्यक्ति से ब्लास्ट की पुष्टि की और बम न फटने की बात पता चली तो पाकिस्तानी हैंडलर चाचा और लवली ने दोनों को जमकर फटकार लगाई।

तीसरी कोशिश में 3 नवंबर को किया ब्लास्ट, 2.23 लाख रुपए मिले तीसरी बार दोनों 30 अक्टूबर को श्रीगंगानगर पहुंचे और श्रीगंगानगर के एमआर होटल में रुके। उन्हें पंजाब बॉर्डर पर ड्रोन ड्रॉपिंग के जरिए भेजा गया बम मिला। 1 और 2 नवंबर को मौका नहीं मिलने के पश्चात, 3 नवंबर की शाम दोनों ने 50 जीबी ग्राम के पास पटरी पर टाइम बम लगाया और वापस पंजाब भाग गए। रात करीब 9:45 बजे तेज धमाका हुआ, जिससे ट्रैक करीब 10 घंटे बाधित रहा। इस पूरे काम के लिए उन्हें 2 लाख 23 हजार रुपए मिले थे, जिनमें एक लाख कैश और बाकी ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए थे।

3 नवंबर को ब्लास्ट से पटरियों के बीच गड्डा हो गया था और 2 स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गए थे।

ऑपरेशन सिंदूर के पश्चात नवीन मॉडल, पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कारतूस बरामद एडीजी ने बताया कि एटीएस ने 5 लाख से ज्यादा मोबाइल डेटा और 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के पश्चात अमृतसर की सीआई सेल और गुरदासपुर एसपी की सहायता से दोनों को कलानौर थाना क्षेत्र से दबोचा। आरोपियों के पास से 30 हजार रुपए नकद, दो विदेशी पिस्टल और 40 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं, जिन पर 'पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री' की मुहर लगी है।

पंजाबी बेल्ट का फायदा उठा रहा पाकिस्तान बीकानेर आईजी ओमप्रकाश और श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर ने बताया कि पाकिस्तान बॉर्डर से सटे पंजाब के जिलों (गुरदासपुर, तरनतारन, फाजिल्का) और राजस्थान के श्रीगंगानगर की भाषा व संस्कृति एक जैसी है। बॉर्डर पार बैठे हैंडलर इसी समानता और रिश्तेदारियों का लाभ उठाकर स्थानीय युवाओं को आसानी से अपना मोहरा बना रहे हैं। फिलहाल पुलिस उस कैब ड्राइवर से भी पूछताछ कर रही है, जिसने आरोपियों को श्रीगंगानगर से विजयनगर छोड़ा था।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट