पंजाब के तरनतारन में शनिवार (14 नवंबर) को नेशनल हाईवे-54 पर तीर्थयात्रियों से भरी दो बसों के आमने-सामने से टकराने का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि तेज रफ्तार में चली आ रहीं दोनों बसें आपस में टकराईं। इस हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो गए। दोनों बसें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत यात्रियों को लेकर जा रही थीं। इनमें लगभग 80 लोग सवार थे। एक बस के श्रद्धालु अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेककर लौट रहे थे। जबकि दूसरी बस हरिके से अमृतसर जा रही थी। इसी दौरान नौशहरा पन्नूआं के पास मोटरसाइकिल सवारों को बचाने की कोशिश में एक बस का संतुलन बिगड़ गया। बस डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहुंच गई और सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी प्रकार क्षतिग्रस्त हो गए। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…