- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Rotary Club West Team Celebrated World Diabetes Day
रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट की ओर से विश्व मधुमेह दिवस न्यू रूबी चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन का प्रमुख मकसद लोगों को मधुमेह (डायबिटीज) के प्रति जागरूक करना एवं इसकी वक्त पर पहचान, रोकथाम और उचित प्रबंधन के बारे में सूचना देना था।
पीडीजी डॉ. एसपीएस ग्रोवर, डॉ. पुनीत पाल सिंह ग्रोवर और डॉ. हरनीत कौर ग्रोवर ने जानकारीपूर्ण व्याख्यान दिए। उन्होंने मरीजों को मधुमेह की समय पर पड़ताल करवाने, आवश्यक सावधानियां बरतने, जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने एवं मधुमेह रोगियों हेतु संतुलित एवं उचित खानपान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
डॉक्टरों ने बताया कि वक्त पर बीमारी की पहचान, पौष्टिक आहार, नियमित दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर मधुमेह को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने मरीजों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने हेतु प्रेरित किया।
आयोजन की कार्यवाही क्लब अध्यक्ष तरसेम सिंह ने संचालित की। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष तरसेम सिंह और प्रोजेक्ट चेयरमैन दलजीत सिंह विरदी ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर इंजीनियर कुलदीप सिंह, दलजीत सिंह विर्दी, पी.एस. वालिया, सुरिंदर सिंह और एडवोकेट सरबजीत सिंह उपस्थित रहे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







