पंजाब के चार जिलों में आज 15 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस बीच जालंधर में सुबह हल्की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में बारिश हो सकती है। वहीं, चं

पाकिस्तान के ऊपर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल सकता है। इसके चलते कई इलाकों में बादल छाने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इससे पहले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़कर क्षेत्र से दूर चला गया है।

रात का तापमान 1.5 डिग्री गिरा

विज्ञापनIn-Article Banner

पंजाब में रात के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री पठानकोट में दर्ज किया गया।

16 नवंबर से मौसम साफ रहने का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक 16 नवंबर से पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, 15 नवंबर से कुछ स्थानों पर रात और सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध छा सकती है। अगले 24 घंटे के बीच न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके पश्चात तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी आ सकती है। इससे आने वाले दिनों में रात और सुबह के समय ठंड बढ़ेगी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट