- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- I Sat For Two Hours And Then Found Out The Flight Was Cancelled: Robin
स्पाइस जेट की दुबई से अमृतसर आने और जाने वाली फ्लाइट्स रद्द होने पर श्री गुरु राम दास एयरपोर्ट पर मुसाफिरों ने हंगामा कर दिया। यात्रियों ने बताया कि उन्हें घटनास्थल पर कहा गया कि फ्लाइट रद्द है जबकि पहले बताना चाहिए था। अमृतसर से 7.35 बजे दुबई हेतु फ्लाइट जानी थी।
फ्लाइट रद्द होने पर यात्रियों को घटनास्थल पर दूसरी एयरलाइंस की टिकटें ऑन द स्पॉट लेनी पड़ी जोकि 4 से 8 हजार रुपए महंगी मिल रही हैं। नाराज मुसाफिरों ने स्पाइस जेट के कैबिन के बाहर हंगामा किया। हालांकि कर्मियों ने रिफंड की बात कही मगर मुसाफिरों ने कहा कि अपने जरूरी कामों हेतु दुबई नहीं जा पाए जिससे उनका नुकसान हुआ है। हमारी नौकरियां जा सकती हैं।
एयरपोर्ट पर जम्मू, हिमाचल के अलावा पंजाब के अलग-अलग जिलों से यात्री पहुंचे थे जो परेशान हुए। उनके परिवारिक सदस्य भी साथ आए हुए थे। कुछ यात्रियों ने बताया कि 10 दिन पहले 20 से 22 हजार रुपए में टिकट मिल गई थी किंतु अब 25 से 30 हजार रुपए तक ऑन द स्पॉट मिल रही है। हालांकि हफ्ता 10 दिन पहले की टिकट लेने पर पुराने की रेट पर टिकट मिल रही है परंतु यात्रियों को अब टिकट घटनास्थल पर दूसरी एयरलाइंस की लेने पर पैसे अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं।
अमृतसर से दुबई की सीधी फ्लाइट रद्द होने पर दूसरी एयरलाइंस की फ्लाइट की बुकिंग भी ज्यादा हो रही हैं जिस कारण अधिकांश यात्रियों को वाया दिल्ली होकर जाना पड़ रहा है। जालंधर से परिवार के साथ आए रोबिन कुमार ने बताया कि दोपहर एक बजे जालंधर से चले थे और लगभग 2 घंटे में अमृतसर पहुंच गए। यहां आकर 2 घंटे इंतजार किया। फिर पता चला कि उड़ान रद्द है। हमें पहले से किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई।
अब एजेंट को बोला है और वह किसी दूसरी कंपनी की टिकट लेकर दे रहा है। हमारी उड़ान शाम 7:35 बजे की थी। परिवार भी परेशान होता रहा। रोबिन जैसे ही कई यात्री हवाई अड्डे पर एजेंटों को फोन करते नजर आए। कोई पैसा वापसी पूछ रहा था, कोई दूसरी उड़ान की जुगाड़ में था। वहीं दुबई से आने वाली फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को लेने पहुंचे परिवार भी तंग हुए।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







