पठानकोट के सुजानपुर क्षेत्र के ग्राम भनवाल में बच्चों की लड़ाई और मार्ग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसमें लगभग 60 साल की एक बुजुर्ग महिला जख्मी हो गईं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मारपीट में महिला की न

घटना की चश्मदीद और पीड़ित परिवार की पड़ोसन परशोत्तमा देवी ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों के बीच घर के पास बने रास्ते को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। उनका कहना है कि दूसरा पक्ष रास्ते को सरकारी मानने से इनकार करता था और अपने आंगन से किसी को गुजरने नहीं देना चाहता था।

घटना वाले दिन शाम को बुजुर्ग महिला झाड़ू लेकर वहां से गुजर रही थीं। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापनIn-Article Banner

खून से लथपथ हालत में जमीन पर बेहोश मिली

परशोत्तमा देवी के अनुसार, मारपीट के बाद बुजुर्ग महिला खून से लथपथ हालत में जमीन पर बेहोश पड़ी थीं। उन्हें गाड़ी से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनके सिर पर टांके लगाए। पड़ताल में नाक की हड्डी टूटने और हाथ में चोट लगने की बात सामने आई।

दूसरे पक्ष ने बच्चों की लड़ाई को बताया विवाद की वजह

दूसरे पक्ष के हरविंदर सिंह ने आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए बताया कि विवाद बच्चों की मामूली लड़ाई से प्रारंभ हुआ था। वह यह देखने गए थे कि बच्चे को अधिक चोट तो नहीं लगी। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के तीसरे दिन उनके पक्ष की एक महिला पर दूसरे पक्ष के लोगों ने झाड़ू और जूतों से आक्रमण किया। बचाव के बीच उनके पक्ष के एक व्यक्ति के हाथ में भी चोट लगी। उन्होंने बताया कि दोनों परिवार रिश्तेदार हैं, अतः उनके परिवार ने मेडिकल नहीं करवाया।

हरविंदर सिंह ने मार्ग को सरकारी मानने से भी इनकार किया। उनका कहना है कि दोनों परिवारों के बीच पारिवारिक संबंधों की वजह से इस मार्ग से एक-दूसरे के घर आना-जाना होता रहा है।

पुलिस पर राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप

पीड़ित परिवार ने सुजानपुर पुलिस पर शिकायत के बाद भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि थाना प्रभारी की ओर से फोन कर उन्हें थाने बुलाया जा रहा है और पंचायत के जरिए राजीनामा करने हेतु कहा जा रहा है। हालांकि, इस मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।

पीड़ित परिवार ने बुजुर्ग महिला को इंसाफ दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर सफाई दी है। फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों के बीच प्रकरण की निष्पक्ष पड़ताल की मांग की जा रही है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट