- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Pathankot Illegal Mining Raid | Police Seize Crushers & Arrest Mafia
पठानकोट में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और माइनिंग डिपार्टमेंट ने अभियान छेड़ते हुए तारागढ़ इलाका में सक्रिय खनन माफिया पर स्ट्राइक की है। थाना तारागढ़ की पुलिस टीमों और माइनिंग अफसरों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 3 बड़े स्टोन क्रशरों पर चल रह
इस कार्रवाई के बीच पुलिस ने मौके से खुदाई कर रही 3 पोकलेन मशीनें, 2 भरे हुए टिप्पर और अवैध खनन का कच्चा मटीरियल जब्त किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 4 मशीन व टिपर चालकों को मौके से हिरासत में ले लिया है, जबकि तीनों स्टोन क्रशरों के मालिक और एक अन्य चालक फरार हो गए।
थाना तारागढ़ में दोनों मामलों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु छापेमारी आरंभ कर दी गई है। यह कार्रवाई बुधवार देर रात को हुई।
गुरु जी स्टोन क्रशर पर रेड, पोकलेन व 2 टिप्पर जब्त, 3 गिरफ्तार
तारागढ़ पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी गुप्त जानकारी मिली कि ग्राम मैरा कलां की राजस्व सीमा से बाहर, ग्राम झूंबर-तरफ-नरोट क्षेत्र स्थित गुरु जी स्टोन क्रशर पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। इस पर पुलिस ने खनन विभाग के जेई वरुण काटल से संपर्क किया। जेई वरुण काटल और जेई लवप्रीत सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस पार्टी ने तुरंत गुरु जी स्टोन क्रशर पर दबिश दी, जहां एक व्यक्ति पोकलेन मशीन से अवैध खनन कर रहा था, जबकि दो अन्य व्यक्ति अलग-अलग टिप्परों में मटीरियल लोड कर परिवहन कर रहे थे। पुलिस को देखकर चालक वाहनों से उतरकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस कर्मचारियों ने घेराबंदी कर दबोच लिया।
3 अभियुक्त गिरफ्तार, एक फरार
पुलिस ने पोकलेन मशीन के चालक, विक्रमजीत निवासी ग्राम माजरा, थाना डमटाल, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, टिप्पर चालक अंजीत कुमार निवासी गांव संग्रामपुर रामना टोला, थाना संग्रामपुर, जिला मोतिहारी, बिहार और टिप्पर का चालक गंगा बहादुर निवासी ग्राम तावासी, थाना कटारी, जिला उदयपुर, नेपाल को वाहनों सहित गिरफ्तार किया गया। जबकि, क्रशर मालिक सरबजीत सिंह, निवासी दतियाल पर भी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
घटनास्थल पर पहुंचे जेई वरुण काटल, जेई लवप्रीत सिंह और माइनिंग इंस्पेक्टर की टीम ने अवैध खनन इलाका की पैमाइश की और थाना प्रभारी तारागढ़ को स्पेशल रिपोर्ट तैयार कर कानूनी कार्रवाई हेतु सौंपी। पुलिस ने पोकलेन, दोनों टिप्पर और कच्चे मटीरियल को सीज कर लिया है।
अवैध खुदाई करते 'पारस' और 'शिवा' क्रशर पर भी दबिश
दूसरे मामले के बारे में थाना तारागढ़ के एएसआई निर्मलजीत सिंह अपनी टीम के साथ बकनौर रेलवे फाटक के पास गश्त पर थे। इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि 'पारस क्रशर' का मालिक किशन ओबराय और 'शिवा क्रशर' का मालिक गौरव वैध खनन की आड़ में तय सीमा से कहीं अधिक गहराई तक अवैध खुदाई करवा रहे हैं।
पारस क्रशर पर पहले रेड: तारागढ़ पुलिस की टीम ने सबसे पहले पारस क्रशर पर दबिश दी, जहां पीले और काले रंग की एक हुंडई-215 पोकलेन मशीन से अवैध खुदाई की जा रही थी। पुलिस ने चालक जितेंद्र कुमार उर्फ गनी निवासी गांव मल्लियां, थाना बहरामपुर, जिला गुरदासपुर को मौके से हिरासत में ले लिया, जबकि क्रशर मालिक किशन ओबराय निवासी पटेल चौक फरार पाया गया।
शिवा क्रशर पर कार्रवाई: इसके बाद पुलिस टीम ने शिवा क्रशर पर छापा मारा, जहां नीले-हरे और काले रंग की एक कोबेल्को पोकलेन मशीन खुदाई कर रही थी। पुलिस को देखते ही चालक गंगा मशीन छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस क्रशर का मालिक गौरव निवासी मुकेरियां, जिला होशियारपुर बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पोकलेन मशीनों को कब्जे में लेकर खनन विभाग को सूचित किया। कार्यकारी अधिकारी जसप्रीत ग्रेवाल ने जानकारी दी कि विभागीय टीम घटनास्थल पर पहुंचकर खुदाई की गहराई की पैमाइश करेगी।
माइनिंग एक्ट, BNS और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज: थाना तारागढ़ की पुलिस ने दोनों मामलों में अवैध रूप से खनन सामग्री की चोरी और पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के इल्जाम में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए चारों चालकों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।







