मोगा के धर्म सिंह नगर में बुधवार देर रात एक गोदाम में आग लगने से कबाड़ जल गया। गोदाम में प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने की वजह से आग तेजी से फैलने लगी। आग से उठे धुएं के घने गुबार आसमान में छा गए। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना

आग लगने की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। खबर मिलते ही दमकल महकमा की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम आरंभ किया। गोदाम में कबाड़ के साथ प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामान रखा हुआ था। इसके कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

गोदाम के आसपास रिहायशी मकान और वाहन खड़े थे। ऐसे में दमकल कर्मियों के सामने आग को बुझाने के साथ उसे आसपास फैलने से रोकने की चुनौती भी थी। आग की लपटें आसपास के मकानों और वाहनों तक नहीं पहुंचें, इसके लिए दमकल महकमा की टीम ने लगातार पानी की बौछारें कीं।

विज्ञापनIn-Article Banner

छोटी और अतिरिक्त दमकल गाड़ियों की ली मदद

फायर ब्रिगेड अफसर अरविंदर सिंह ने बताया कि गोदाम में आग लगने की खबर मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। आग बुझाने हेतु छोटी और अतिरिक्त दमकल गाड़ियों की मदद ली गई।

कुछ गाड़ियों को लगातार पानी डालने के काम में लगाया गया, जबकि दूसरी गाड़ियों को पानी भरने हेतु भेजा गया। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने हेतु लगातार प्रयास किए। काफी मशक्कत के पश्चात आग बुझा दी गई। आग को आसपास फैलने से रोकने हेतु भी टीम ने काम किया।

नुकसान का आकलन नहीं आग लगने से गोदाम में रखा कबाड़ जल गया। हालांकि, आग से कितना सामान जला और कुल कितना आर्थिक नुकसान हुआ, इसका आकलन अभी नहीं हो सका है। आग लगने के कारणों की भी सूचना सामने नहीं आई है।

फिलहाल घटना में किसी के चोटिल होने या जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन होने के पश्चात ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर