फाजिल्का नगर के सलेमशाह रेलवे फाटक के पास बुधवार देर शाम करीब साढ़े 9 बजे को बाइक सवार एक अज्ञात हमलावर ने स्थानीय युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में युवक के सिर और पेट में गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के पश्चात अभियुक्त मौके से फरार हो गया।

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए जानकारी मुताबिक जतिंदर सिंह सलेमशाह रेलवे फाटक के नजदीक मौजूद था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर एक अज्ञात हमलावर वहां पहुंचा और जतिंदर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते, हमलावर बाइक लेकर मौके से फरार हो चुका था। खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिरे जतिंदर को स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार प्रारंभ किया। जांच में सामने आया कि जतिंदर के सिर और पेट में गोलियां लगी हैं। अत्यधिक खून बहने और नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे फौरन बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, मौके से खोल बरामद घटना की खबर मिलते ही फाजिल्का सिटी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस को मौके से दो खोल बरामद हुए हैं, जिन्हें छानबीन हेतु कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस आसपास क़े लोगों से पूछताछ कर रही है

विज्ञापनIn-Article Banner

सिटी थाना एसएचओ सचिन कम्बोज ने बताया कि खबर मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवार हमलावर ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। फिलहाल फायरिंग के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और शीघ्र ही अभियुक्त को हिरासत में ले लिया जाएगा।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर