कैथल में पुलिस की एक 2 बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिससे वे जमीन पर गिर गए और पुलिस ने उनको दबोच लिया। दोनों फिरौती के पैसे न देने पर एक व्यक्ति पर हमला करने पंजाब से आए थे।

आरोपियों को उपचार हेतु कैथल के नागरिक चिकित्सालय में दाखिल करवाया गया। घटना गुरुवार अल सुबह लगभग तीन बजे की है।

एंटी-एक्सटॉर्शन सेल कैथल की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपियों की पहचान अमृतसर के ग्राम तिमुवाला निवासी गुरकीरत और राणा कलां निवासी कर्मबीर सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापनIn-Article Banner

पाडला के व्यक्ति से मांगी थी फिरौती

आरोपियों ने गांव पाडला के एक व्यक्ति को धमकी देकर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। रुपए न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस रिश्ते में व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव पाडला निवासी शिव कुमार राणा से 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाले बदमाश इस वक्त कैथल क्षेत्र में आए हुए हैं।

पाडला गुहणा रोड पर हुई मुठभेड़

जानकारी पाकर पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल टीम आरोपियों के पीछे लग गई। जैसे ही टीम गांव पाडला में रोड पर पहुंची और आरोपियों का पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलाई। पाडला गुहणा रोड पर मुठभेड़ के पश्चात आरोपियों को काबू कर लिया गया।

घटना की सूचना पाकर डीएसपी क्राइम सुशील कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की जायजा लिया। अस्पताल में आरोपियों को उपचार हेतु ले जाया गया। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर