जालंधर के रामा मंडी रोड पर देर रात एक बाइक पर सवार होकर एक युवक और महिला का पीछा कर रहे तीन संदिग्ध लड़कों में से दो को स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर इनके पास से एक बड़ा तेजधार हथियार (दातर) भी बरामद हुआ है। वहीं, पकड़े जाने के

यह पूरी घटना रामा मंडी हाईवे के पास रात के वक्त हुई। सूचना के अनुसार, एक युवक और एक महिला अपनी मोटरसाइकिल पर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन लड़के उनका पीछा करने लगे और उन्हें परेशान करने की कोशिश की। युवको के पास दातर मिला

मामले की गंभीरता को देखते हुए बाइक सवार युवक ने हिम्मत दिखाई और आगे जाकर उन तीनों लड़कों को घेरकर पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से एक बड़ा तेजधार दातर बरामद हुआ। इनकी बाइक के पिछले हिस्से में नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी, जबकि आगे की तरफ पीबी-08-बीएस-1903 नंबर की प्लेट लगी हुई थी।

विज्ञापनIn-Article Banner

घटनास्थल पर पकड़े गए दो युवकों ने अपनी पहचान सुच्चा पासवान और राहुल के रूप में बताई है। पूछताछ के दौरान दोनों ने खुद को डिलीवरी बॉय और पिज्जा पैकिंग का काम करने वाला जानकारी दी। जब लोगों ने उनसे रात के वक्त हथियार रखने का कारण पूछा, तो उन्होंने सफाई दी कि वे अपनी सुरक्षा हेतु इसे साथ रखते हैं। पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी

पकड़े जाने के डर से उनका तीसरा साथी गौरव, जो संतोखपुरा का रहने वाला बताया जा रहा है, पास के एक बड़े और सुनसान प्लॉट की ऊंची दीवार फांदकर अंदर छिप गया। स्थानीय लोगों ने काफी देर तक प्लॉट की झाड़ियों और अंधेरे में उसकी तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। फिलहाल, पकड़े गए दोनों युवकों को लेकर लोगों में काफी रोष है और पुलिस को इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी थी।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर