मोगा जिले की नगर परिषद बाघापुराना और धर्मकोट के निर्वाचन को देखते हुए प्रशासन ने हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश 14 नवंबर (आज) से लागू हो गए हैं और निर्वाचन आचार संहिता खत्म होने तक जारी रहेंगे। दोनों नगर परिषदों में 28 नवंबर को मतदान होन

जिला मजिस्ट्रेट सागर सेतिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत ये आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से करवाने और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु यह कदम उठाया गया है। प्रतिबंध दोनों नगर परिषदों के इलाका में आने वाले समस्त लाइसेंसी हथियार धारकों पर लागू होगा।

मतदान केंद्रों के अंदर हथियार नहीं ले जा सकेंगे एसपीओ

विज्ञापनIn-Article Banner

प्रशासन के आदेशों के मुताबिक, फौज के जवानों, अर्धसैनिक बलों और वर्दी में तैनात पुलिस कर्मचारियों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। हालांकि, निर्वाचन लड़ रहे उम्मीदवारों के सुरक्षा कर्मी और विशेष पुलिस अफसर (एसपीओ) मतदान केंद्रों के अंदर हथियार लेकर नहीं जा सकेंगे। प्रशासन का उद्देश्य चुनाव के बीच किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और शांति बनाए रखना है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट