अमृतसर | पंजाब विधानसभा निर्वाचन-2027 को लेकर जिले में ईवीएम, वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग 12 नवंबर से शुरू हो गई है। जिला चुनाव अधिकारी कम-डीसी ने कहा कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अधिकृत इंजीनियर निर्वाचन विभाग के अधिकारियों की निगरानी में 9 से शाम 7 बजे तक दबुर्जी जीटी रोड स्थित वेयरहाउस के एफएलसी हॉल में जांच कर रहे हैं। उन्होंने पारदर्शिता सुनिश्चित को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अधिकृत प्रतिनिधियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है।