पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। अमृतसर सहित पंजाब के समस्त जिलों में 12 नवंबर से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों यानी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग आरंभ होगी। इसी बीच मशीनों की कार्यक्षमता जांची जाएगी, ताकि आगामी विधा

अमृतसर के जिला निर्वाचन अधिकारी दलविंदरजीत सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत यह प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। फर्स्ट लेवल चेकिंग जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल के अधिकृत इंजीनियरों की ओर से की जाएगी। छानबीन में सही पाई जाने वाली मशीनों को ही निर्वाचन में इस्तेमाल किया जाएगा।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहेंगे मौजूद

विज्ञापनIn-Article Banner

जिला निर्वाचन अफसर ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिनिधियों को अधिकृत करके फर्स्ट लेवल चेकिंग के दौरान भेजें। इससे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि खुद मशीनों की छानबीन की प्रक्रिया देख सकेंगे।

लाइव वेबकास्टिंग से होगी निगरानी

पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए फर्स्ट लेवल चेकिंग की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी। इसके लिए जिला मुख्यालय में दो डिस्प्ले स्क्रीन लगाई गई हैं। इनमें से एक स्क्रीन एफएलसी स्थल और दूसरी उपायुक्त कार्यालय में लगाई गई है। इसके अतिरिक्त चंडीगढ़ स्थित प्रमुख निर्वाचन अफसर पंजाब के कार्यालय में भी लाइव निगरानी हेतु स्क्रीन लगाई गई हैं।

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इस प्रक्रिया की निगरानी हेतु पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि पूरी जांच उनकी निगरानी में होगी। इसके अतिरिक्त प्रमुख निर्वाचन अफसर पंजाब और भारत निर्वाचन आयोग के स्तर पर भी इसकी निगरानी की जाएगी।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर