आम आदमी पार्टी की ओर से अबोहर विधानसभा इलाका की उम्मीदवार घोषित होने के पश्चात डॉ. सुहानी डोडा ने शनिवार को नगर में पदयात्रा निकालकर चुनाव प्रचार प्रारंभ किया। उन्होंने बाजारों में जाकर शहरवासियों का आभार जताया। पदयात्रा में पार्टी पदाधिकारी, महिला कार्य

डॉ. डोडा ने अरूट जी महाराज की प्रतिमा पर नमन कर पदयात्रा आरंभ की। इसके पश्चात उन्होंने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर शीश नवाया और शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि दी।

समर्थकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

विज्ञापनIn-Article Banner

पदयात्रा अलग-अलग बाजारों से होते हुए गौशाला पहुंची, जहां डॉ. डोडा ने गौसेवा की। अरूट महाराज चौक पर समर्थकों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

'अबोहर को रंगला अबोहर बनाना लक्ष्य'

डॉ. डोडा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने बताया कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी। उनका एकमात्र लक्ष्य अबोहर को रंगला अबोहर बनाना है।

सफाई, सड़कें, सीवरेज और दूसरी जनसमस्याओं पर रहेगी प्राथमिकता

उन्होंने बताया कि नगर की सफाई, सड़कें, सीवरेज और दूसरी जनसमस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने दावा किया कि पंजाब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों को सीधा फायदा मिल रहा है।

ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस घटनास्थल पर एडवोकेट हरप्रीत सिंह, आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान उपकार सिंह जाखड़, गगन डोडा सहित भारी संख्या में पार्टी नेता, महिला कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट