जालंधर| रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट ने न्यू रूबी अस्पताल में एक जरूरतमंद कन्या के विवाह हेतु आर्थिक और जरूरी सहायता दी। क्लब ने कन्या की माता को नकद राशि के साथ बहुमूल्य उपहार, आवश्यक घरेलू सामान दिया। मकसद परिवार को सहयोग देना एवं नवविवाहित जोड़े को नवीन जीवन की शुरुआत सम्मान और खुशियों के साथ करने में सहायता करना था। इस मौके पीडीजी डॉ. एसपीएस ग्रोवर, डॉ. सुषमा चावला तथा इनर व्हील क्लब ऑफ जालंधर वेस्ट ने डॉ. एचके ग्रोवर और ऋतु चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। यहां अध्यक्ष तरसेम सिंह, कोषाध्यक्ष चेतन कपूर एवं इंजीनियर कुलदीप सिंह, प्रोजेक्ट चेयरमैन ने इस पुनीत कार्य को कामयाब बनाने में योगदान देने वाले सभी रोटेरियन्स और शुभचिंतकों का आभार जताया।