जालंधर। जनगणना-2027 के दूसरे चरण हेतु जालंधर जिले में तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशासनिक स्तर पर जिले भर में लगभग 5,100 गणनाकारों और सुपरवाइजरों की तैनाती प्रस्तावित है। संबंधित किर्मयों को निर्धारित प्रशिक्षण प्रक्रिया से गुजारने के पश्चात नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं। इस चरण में नागरिकों के लिए 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। नागरिक ‘सेल्फ इन्यूमरेशन पोर्टल' पर अपने परिवार से जुड़े विवरण स्वयं दर्ज कर सकेंगे। विवरण सफलतापूर्वक जमा होने पर पोर्टल से विशिष्ट ‘स्व-गणना आईडी' जारी की जाएगी, जिसे घर पर आने वाले संबंधित गणनाकार के साथ साझा करना होगा। आबादी की घर-घर गणना 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक चलेगी।
जनगणना-2027 . दूसरे चरण हेतु 5,100 गणनाकार-सुपरवाइजरों को नियुक्ति पत्र
जनगणना-2027 के दूसरे चरण हेतु जालंधर जिले में तैयारियां तेज कर दी हैं। विवरण सफलतापूर्वक जमा होने पर पोर्टल से विशिष्ट ‘स्व-गणना आईडी' जारी की जाएगी, जिसे घर पर आने वाले संबंधित गणनाकार के साथ साझा करना होगा।
EEditor
14 नव॰ 2026, 10:03 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






