मोहाली जिले में अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर शनिवार देर शाम डेराबस्सी से चंडीगढ़ जा रहे कैंटर के इंजन में आग लग गई। ड्राइवर बॉबी ने वाहन रोककर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग से कैंटर का केबिन और अगला हिस्सा जल गया।

बॉबी ने कहा कि रास्ते में कैंटर के मीटर पर यूरिया सिस्टम की वार्निंग लाइट जली थी। उसने सोचा कि फ्लाईओवर से नीचे उतरकर वाहन रोक लेगा, परंतु कुछ ही सेकेंड पश्चात इंजन से लपटें निकलने लगीं।

3 साल पहले खरीदा, किश्तें पूरी नहीं हुई

विज्ञापनIn-Article Banner

आग तेजी से फैलने पर बॉबी ने बीच सड़क पर कैंटर रोक दिया और तत्काल बाहर निकल गया। कुछ ही मिनटों में आग ने केबिन और अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

बॉबी ने बताया कि उसने करीब 3 वर्ष पहले कैंटर खरीदा था। वह इसे चंडीगढ़ के रामदरबार स्थित ट्रांसपोर्ट एरिया में चलाता था। कैंटर से होने वाली कमाई से उसके परिवार का गुजारा चलता था। इसकी किश्तें अभी पूरी नहीं हुई थीं।

फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग

जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाई। सड़क सुरक्षा फोर्स और ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात संभाला। आग की वजह से कुछ वक्त तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा।

पुलिस ने यातायात नियंत्रित कर रास्ता खुलवाया। हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ। कैंटर में आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट