- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Bathinda Road Accident: Bike Hits Tractor Trolley, Fruit Seller Dies
बठिंडा-मलोट-बादल रिंग रोड ओवरब्रिज पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक की तेज रफ्तार बाइक सड़क के बीचों-बीच खराब खड़ी ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे जा घुसी। मृतक की पहचान ग्राम विर्क खुर
सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम घटनास्थल पर पहुंची हादसे की खबर मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, सहारा जनसेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य संदीप गिल एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। सहारा टीम की जानकारी पर थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल पर ही मृतक की शिनाख्त करवाकर परिजनों को सूचित किया। इसके पश्चात सहारा टीम की मदद से शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवाया गया। थाना कैनाल पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि परिजनों के वक्तव्य दर्ज कर लिए गए हैं। लापरवाही से बीच सड़क पर ट्रॉली खड़ी करने वाले अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी गई है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







