फतेहगढ़ साहिब में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की जान चली गई। दोनों भाई लेबर का काम करते थे और काम से छुट्टी कर एक्टिवा पर घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक आवारा पशु आ गया था। उसे बचाने के प्रयास में बाइक चालक संतुलन खो

आवारा पशु को बचाने के चक्कर में एक्टिवा से टकराई बाइक

सूचना के मुताबिक, हादसा सरहिंद के तलवाड़ा के पास हुआ। दोनों भाई एक्टिवा पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के सामने अचानक आवारा पशु आ गया। उसे बचाने की कोशिश में मोटरसाइकिल चालक ने संतुलन खो दिया और उसकी बाइक एक्टिवा से टकरा गई।

विज्ञापनIn-Article Banner

एक भाई की अस्पताल में मृत्यु, दूसरे ने PGI में तोड़ा दम

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के पश्चात मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को सिविल चिकित्सालय फतेहगढ़ साहिब पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रोहन को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, हर्ष की हालत गंभीर होने की वजह से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। सोमवार को इलाज के बीच उसकी भी जान चली गई।

पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश में जुटी

थाना सरहिंद के सब-इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने कहा कि मृतकों के भाई करण कश्यप के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और हादसे के पश्चात फरार हुए मोटरसाइकिल चालक की तलाश की जा रही है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट