लुधियाना में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा प्रकरण ताजपुर रोड स्थित ईच्छापूर्ण श्री शनिदेव मंदिर के बाहर का है जहां अज्ञात युवकों ने महज 10 सेकंड में एक मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर लिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी

CCTV में दिखा चोरी का लाइव तरीका

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में चोरी की यह वारदात साफ नजर आ रही है। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक युवक स्पलेंडर बाइक के पास आता है जबकि उसका दूसरा साथी कवर देने हेतु उसके ठीक पीछे खड़ा रहता है। बाइक के पास पहुंचा युवक सीधा मास्टर-की (चाबी) लगाता है और महज 10 सेकंड के भीतर लॉक तोड़कर बाइक स्टार्ट कर लेता है। इसके पश्चात दोनों उस पर बैठ जाते हैं और सड़क की दूसरी ओर खड़े अपने तीसरे साथी को भी पीछे बैठाकर मौके से बड़े आराम से फरार हो जाते हैं।

विज्ञापनIn-Article Banner

माथा टेककर लौटा तो गायब थी बाइक

घटना की सूचना देते हुए मंदिर के प्रधान मुकेश खुराना ने बताया कि एक श्रद्धालु अपनी बाइक मंदिर के बाहर खड़ी करके अंदर माथा टेकने गया था। जब वह दर्शन करने के पश्चात वापस बाहर लौटा तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। आसपास तलाश करने के पश्चात जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तब जाकर चोरी की इस वारदात का खुलासा हुआ।

धार्मिक स्थलों के बाहर सुरक्षा बढ़ाने की अपील

घटना के पश्चात मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर उसकी गंभीरता से जांच की जाए ताकि आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके और चोरी की गई बाइक बरामद हो सके। इसके साथ ही मंदिर के प्रधान और लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस गश्त को मजबूत किया जाए, ताकि श्रद्धालु बिना किसी डर के मंदिर आ-जा सकें और भविष्य में ऐसी वारदातों पर रोक लग सके।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट