जालंधर | इंटरनेशनल फुनाकोशी कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आईएफकेएफ 14वीं नॉर्थ इंडिया कराटे 2026 का आयोजन एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ठठियारी गेट, बटाला (जिला गुरदासपुर), पंजाब में किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। समारोह में प्रमुख अतिथि अमनशेर सिंह और बटाला के विधायक की उपस्थिति रहीं। जगतपाल महाजन ने खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के बीच विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले कराए गए। रेशम मार्शल आर्ट्स अकादमी के विद्यार्थियों ने भी प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किए। सुषांत राय ने अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि ओंकार बैंस ने अंडर-12 साल वर्ग में रजत पदक हासिल किया। टीम के कोच रेशम और तृष्णा ओली रहे।
सुशांत राय ने अंडर-14 वर्ग में गोल्ड जीता
जालंधर | इंटरनेशनल फुनाकोशी कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आईएफकेएफ 14वीं नॉर्थ इंडिया कराटे 2026 का आयोजन एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ठठियारी गेट, बटाला (जिला गुरदासपुर), पंजाब में किया गया। सुषांत राय ने अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि ओंकार बैंस ने अंडर-12 साल वर्ग में रजत पदक हासिल…
EEditor
16 नव॰ 2026, 05:58 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






