भारत विकास परिषद जालंधर दक्षिण ने अध्यक्ष चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय होटल में भारत को जानो प्रश्नमंच और परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। आयोजन की शुरुआत वंदेमातरम गायन तथा भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।

प्रतियोगिता में वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में चार-चार स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में टैगोर इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल और वरिष्ठ वर्ग में शाइनिंग स्टार स्कूल, शास्त्री शहर के विद्यार्थियों ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। दोनों विजेता टीमों ने 22 नवंबर को फगवाड़ा में होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता हेतु स्थान बनाया। प्रश्नमंच का संचालन वरिष्ठ सदस्य सर्वेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में शादी की वर्षगांठ वाले सदस्यों को माल्यार्पण और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

प्रमुख अतिथि पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। डॉ. अनिल कालिया ने परिषद के कार्यों की सराहना की। डॉ राजेश मनन ने धन्यवाद दिया और चेतना शाखा द्वारा 19 नवंबर को प्रस्तावित दिव्यांग मदद शिविर की जानकारी दी। आयोजन का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट