- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana BJP Councillor Mukesh Khatri Booked For Assaulting Neighbor
लुधियाना में भाजपा के पार्षद मुकेश खत्री पर अपने भाई के साथ मिलकर अपने ही पड़ोसी एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट करने का इल्जाम लगा है। मारपीट का यह कोई पहला प्रकरण नहीं है। इससे पहले भी भाजपा नेता मुकेश खत्री पर इलाके के एक अन्य व्यक्ति के साथ मारपीट
शिकायतकर्ता राज कुमार ने कहा कि वह अपने बहन के घर किसी समारोह से लौटा था। देर रात घर के सामने मुकेश खत्री और उसका भाई शोर शराबा मचा रहे थे। उसने उन्हें ऐसा करने से रोका था। इसी बात से नाराज होकर दोनों ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया और अंदर घुसकर उसके साथ मारपीट की।
राज कुमार ने बताया कि मुकेश और उसके भाई ने उन्हें इतना पीटा कि उसके सिर से बाल तक खींच गए। हालात अब यह है कि उससे चला तक नहीं जा रहा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकेश खत्री और उसके भाई के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-2 में केस दर्ज किया है।
राज कुमार ने बताया कि वह प्रेम शहर की गली नंबर-15, मकान नंबर 731 निवासी है। 13 और 14 नवंबर की मध्यरात्रि को वह अपने घर में मौजूद था। इस दौरान उसके घर के सामने मुकेश खत्री और उसका भाई चेतन खत्री आपस में बहसबाजी कर रहे थे और शोर मचा रहे थे।
उसने दोनों को शोर न मचाने और अपने-अपने घर जाने हेतु कहा। इसके पश्चात वह अपने घर के अंदर सोने चला गया।
आरोप है कि कुछ देर पश्चात मुकेश खत्री और उसका भाई चेतन खत्री उर्फ बंटी उसके घर का दरवाजा जोर-जोर से खटखटाने लगे। इस पर उसके किरायेदारों ने दरवाजा खोल दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, दोनों घर के अंदर घुस आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसे गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।
शिकायत के आधार पर थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 333, 351(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस की छानबीन जारी है।
पार्षद मुकेश खत्री बोले…
इस मामले में पार्षद मुकेश खत्री ने बताया कि जिसने मारपीट का आरोप लगाया है वह कोई बाहरी व्यक्ति नहीं है मेरा खुद के सगे चाचा का बेटा है। कई बार वह शराब के नशे में लोगों के साथ गलत व्यवहार करता था। उसे कई बार समझाया लेकिन वह मानता नहीं। जिस दिन की यह घटना है उस दिन भी उसका हमने समझाया ही थी किसी ने उसके साथ मारपीट नहीं की बल्कि वह पहले से ही किसी के साथ झगड़ा करके घर आया था।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







