अमृतसर | रविवार को नगर में आस्था, भक्ति और लोक संस्कृति के महापर्व छठ की रौनक रही। दुर्ग्याणा तीर्थ सरोवर में करीब 4 हजार व्रतियों ने कमर तक पानी में खड़े होकर डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। व्रतियों के समर्पण के आगे दुर्ग्याणा की परिक्रमा छोटी पड़ गई। वहीं वल्ला नहर, चाटीविंड नहर और तारांवाला पुल पर भी श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा की। दुर्ग्याणा सरोवर में गन्ने से सजे घाट, दीपों की रोशनी और छठी मैया के गीतों से माहौल भक्तिमय रहा। अनेक श्रद्धालु अपनी मन्नतें पूरी होने पर दंडवत होकर घाट पहुंचे। लगातार 2 घंटे तक व्रतियों ने पानी में खड़े रहकर अस्ताचलगामी सूरज को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। अब सोमवार सुबह उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन होगा।
छठ पर्व : व्रतियों के समर्पण के आगे छोटी पड़ गई दुर्ग्याणा की परिक्रमा
अमृतसर | रविवार को नगर में आस्था, भक्ति और लोक संस्कृति के महापर्व छठ की रौनक रही। दुर्ग्याणा तीर्थ सरोवर में करीब 4 हजार व्रतियों ने कमर तक पानी में खड़े होकर डूबते सूरज को अर्घ्य दिया।
EEditor
16 नव॰ 2026, 11:33 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






