- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ropar
- Ropar Chath Puja Statement | Congress Leader Questions Security Arrangements
रोपड़ में सरहिंद नहर के किनारे आस्था और श्रद्धा के साथ छठ महापर्व मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने छठी मैया और सूर्य देव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने परिवारों की सुख-शांति, खुशहाली और स्वस्थ जीवन की कामना क
सुरक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस नेता ने घेरा कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के ओबीसी सेल के प्रधान कमल चौहान ने रोपड़वासियों व श्रद्धालुओं को छठ पूजा की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ता है।
इसके अलावा उन्होंने पंजाब सरकार के सुरक्षा दावों पर प्रश्न उठाए। चौहान ने बताया कि सरकार ने छठ घाटों पर एसडीआरएफ (SDRF), एनडीआरएफ (NDRF) और पुलिस टीमों की तैनाती का ऐलान किया था, परंतु नहर किनारे हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ के बाद भी प्रशासन की ओर से उचित सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आई।
उन्होंने इल्जाम लगाया कि नहर किनारे किसी भी अप्रिय घटना का खतरा बना रहता है, इसके बावजूद घटनास्थल पर गोताखोरों का इंतजाम भी स्थानीय लोगों को ही करना पड़ा। उन्होंने प्रशासन से धार्मिक आयोजनों में पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।
आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं ऐसे आयोजन:
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने भी आयोजन स्थल पर पहुंचकर सेवा समिति के प्रधान नरेंद्र और उनकी पूरी टीम के प्रबंधों की सराहना की। डॉ. चीमा ने कहा कि पंजाब गुरुओं और पीरों की धरती है, जहां सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है। इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारे और सद्भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।
सेवादारों ने संभाली व्यवस्था
गौरतलब है कि छठ पूजा को लेकर आयोजकों और सेवादारों ने अनेक दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। सरहिंद नहर के किनारे विशेष साफ-सफाई करवाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु तमाम आवश्यक इंतजाम किए गए थे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







